मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में योग एवं फिटनेस कार्यक्रम आयोजित
मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में योग एवं फिटनेस कार्यक्रम आयोजित
सीकर : मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में रविवार सुबह योग एवं फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुनर्वास गृह के करीब 50 वृद्धजनों, 50 से 60 बाहरी लोगों तथा आश्रम के स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन फिटनेस फॉरेस्ट के संस्थापक अजीत सिंह एवं उनकी टीम के सहयोग से किया गया। इस दौरान अधीक्षक सज्जन जाखड़, पवन रूहिल, गोकुल सैनी सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
बाहर से आए लोगों ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया और उनके साथ समय बिताकर अपनत्व एवं पारिवारिक माहौल का अनुभव कराया। साथ ही योग, स्वास्थ्य और फिटनेस से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के माध्यम से वृद्धजनों को समाज से जुड़ाव, सम्मान और अपनत्व का सुखद अनुभव मिला। आयोजन ने यह संदेश दिया कि वृद्धजन समाज का महत्वपूर्ण और सम्मानित हिस्सा हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2329486


