[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NPS देवलावास पहुंचीं ‘हॉकी वाली सरपंच’ नीरू यादव, विद्यार्थियों को दी सकारात्मक सोच की सीख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

NPS देवलावास पहुंचीं ‘हॉकी वाली सरपंच’ नीरू यादव, विद्यार्थियों को दी सकारात्मक सोच की सीख

मेहनत, पवित्र भावना और सकारात्मक सोच को बनाया सफलता का मंत्र; विद्यार्थियों ने किया सम्मान

देवलावास : नोबल शिक्षण समूह की मुख्य शाखा NPS देवलावास में ‘हॉकी वाली सरपंच’ के नाम से देश-विदेश में पहचान बना चुकीं समाजसेविका एवं लांबी अहीर गांव की सरपंच नीरू यादव का आगमन हुआ। उनके साथ बच्चे भी मौजूद रहे। विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

विद्यार्थियों से संवाद करते हुए नीरू यादव ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए पवित्र भावना, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके विचारों से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

डॉ. संदीप नेहरा ने की सराहना

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. संदीप नेहरा ने नीरू यादव के सामाजिक कार्यों और प्रेरणादायक व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि नीरू यादव जैसी शख्सियतें समाज को वास्तविक दिशा और मार्गदर्शन देने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में अनेक सम्मान प्राप्त कर नीरू यादव ने राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ महिलाओं का भी गौरव बढ़ाया है।

विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

नीरू यादव से मुलाकात के दौरान NPS देवलावास के शिक्षक और विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। विद्यार्थियों ने उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें ‘सल्यूट’ किया और विद्यालय आगमन के लिए आभार व्यक्त किया। उनकी मौजूदगी ने विद्यार्थियों के बीच नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार किया।

Related Articles