[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू जिला सहकारी व्यवस्थापक यूनियन की वार्षिक आमसभा:एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करने पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

चूरू जिला सहकारी व्यवस्थापक यूनियन की वार्षिक आमसभा:एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करने पर दिया जोर

चूरू जिला सहकारी व्यवस्थापक यूनियन की वार्षिक आमसभा:एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करने पर दिया जोर

सरदारशहर : सरदारशहर में चूरू जिला सहकारी व्यवस्थापक यूनियन की वार्षिक आमसभा रविवार को मेगा हाईवे स्थित एक निजी होटल में आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष मामराज गिल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चूरू जिले की विभिन्न तहसीलों से बड़ी संख्या में सहकारी व्यवस्थापक शामिल हुए।

आमसभा में व्यवस्थापकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। व्यवस्थापकों ने बताया कि कई बार अनावश्यक दबाव बनाकर उन्हें राजनीतिक रूप से परेशान करने का प्रयास किया जाता है। ऐसी परिस्थितियों का सामना करने के लिए सभी व्यवस्थापकों को एकजुट होने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

समितियों को कमजोर करने का आरोप

प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पवन पूनिया ने ग्राम सेवा सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ये समितियां ग्रामीण जनता तक सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायक हैं, और किसानों को समय-समय पर ऋण, यूरिया, डीएपी खाद जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं। पूनिया ने चिंता व्यक्त की कि सरकार धीरे-धीरे इन समितियों को कमजोर कर रही है, जो ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के हित में नहीं है।

ये रहे मौजूद

बैठक में जिला अध्यक्ष मामराज गिल, उपाध्यक्ष महेश सिहाग, सीताराम बेरवाल, जितेंद्र शर्मा, मनीराम देग, सुनील पारीक, सुभाष सारण, तहसील अध्यक्ष रामभक्त सिंह छाजूसर, अशोक पारीक मालसर, वीरेंद्र सिंह मूंड, रामनिवास सारण, जयपाल सारण, विजय फगेड़िया, राजेंद्र सिंह, मनीष शर्मा, गजानंद साजनसर, सीताराम कुड़ी, सुरेंद्र, राजपाल सिंह, कुंदनदास, गिरधारीलाल और रामलाल सारण सहित कई अन्य व्यवस्थापकों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सुनील पारीक पूलासर और राजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77