[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीवरेज चैंबर के पास गहरा गड्ढा हुआ:एक सप्ताह से लोग परेशान, पालिका से जल्द ठीक कराने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

सीवरेज चैंबर के पास गहरा गड्ढा हुआ:एक सप्ताह से लोग परेशान, पालिका से जल्द ठीक कराने की मांग की

सीवरेज चैंबर के पास गहरा गड्ढा हुआ:एक सप्ताह से लोग परेशान, पालिका से जल्द ठीक कराने की मांग की

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के वॉर्ड नंबर 43 में सिवरेज चैंबर के पास जमीन धंस गई है। इससे एक गहरा गड्ढा बन गया है, जो पिछले लगभग एक सप्ताह से खुला पड़ा है। स्थानीय लोगों को इससे संभावित हादसे का डर सता रहा है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरने के दौरान धंसी सड़क

वॉर्ड निवासी विजेंद्र ने बताया कि पिछले सोमवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के गुजरने के दौरान सिवरेज चैंबर के पास की जमीन अचानक धंस गई थी। घटना के बाद मंगलवार को नगरपालिका में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लेकर चला गया।

हालांकि, एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी गड्ढे को भरने या उसे सुरक्षित करने का कोई काम नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गड्ढा बच्चों के खेलने और स्कूल आने-जाने के दौरान परेशानी का कारण बना हुआ है। आवारा पशुओं और गायों के भी इसमें गिरने का खतरा बना रहता है।

आरोप- अधिकारी-कर्मचारी नहीं कर रहे समाधान

वॉर्ड निवासी गणेश ने बताया कि नगरपालिका में शिकायत के साथ ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर भी समाधान के प्रयास किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका के कर्मचारी केवल मौके पर आकर तस्वीरें लेते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं करते।स्थानीय लोगों ने नगरपालिका से जल्द से जल्द गड्ढे को भरवाने, सिवरेज चैंबर के आसपास की जमीन को दुरुस्त करवाने और इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Related Articles