[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओवरलोड डंपर से पत्थर गिरने पर मकान की दीवार टूटी:पपुरना में ग्रामीणों का प्रदर्शन, बोले- आए दिन सड़क पर गिरते हैं पत्थर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ओवरलोड डंपर से पत्थर गिरने पर मकान की दीवार टूटी:पपुरना में ग्रामीणों का प्रदर्शन, बोले- आए दिन सड़क पर गिरते हैं पत्थर

ओवरलोड डंपर से पत्थर गिरने पर मकान की दीवार टूटी:पपुरना में ग्रामीणों का प्रदर्शन, बोले- आए दिन सड़क पर गिरते हैं पत्थर

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के पपुरना गांव में रविवार अलसुबह ओवरलोड डंपर से पत्थर गिरने के कारण एक मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने ओवरलोड डंपरों के संचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 4 बजे पत्थरों से भरा डंपर रामकुमार पुरा से पपुरना होते हुए खेतड़ी की ओर जा रहा था। डंपर में क्षमता से अधिक पत्थर भरे हुए थे। इसी दौरान डंपर से पत्थर सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार पर जा गिरे, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और ओवरलोड डंपरों के खिलाफ विरोध जताया।

तेज रफ्तार में दौड़ते हैं ओवरलोड डंपर

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में ओवरलोड डंपर संचालित हो रहे हैं। ये वाहन क्षमता से अधिक सामग्री भरकर तेज गति से गुजरते हैं। इस दौरान पत्थर सड़क पर गिरते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि डंपरों से गिरने वाले पत्थरों से सड़क किनारे बने मकानों और अन्य निर्माणों को भी नुकसान पहुंच सकता है। ओवरलोड वाहनों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में है।

पहले भी कर चुके हैं शिकायत

ग्रामीणों ने बताया कि ओवरलोड डंपरों के संचालन पर रोक लगाने की मांग पहले भी प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से डंपर चालक बेखौफ होकर ओवरलोड वाहन चला रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों की नियमित जांच कराने, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करने और वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

एएसआई कैलाश चंद ने बताया कि डंपर से पत्थर गिरने से दिवार टूटने पर ग्रामीणों ने डंपरों को रोककर विरोध करने पर मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों से समझाइश कर मामले को शांत करवाया गया। अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है, रिपोर्ट आने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

Related Articles