[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : आंगनबाड़ी भर्ती:सहायिका के लिए न्यूनतम योग्यता अब 12वीं, अब तक कार्यकर्ता को छोड़ अन्य पदों की योग्यता 10वीं थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : आंगनबाड़ी भर्ती:सहायिका के लिए न्यूनतम योग्यता अब 12वीं, अब तक कार्यकर्ता को छोड़ अन्य पदों की योग्यता 10वीं थी

आंगनबाड़ी भर्ती:सहायिका के लिए न्यूनतम योग्यता अब 12वीं, अब तक कार्यकर्ता को छोड़ अन्य पदों की योग्यता 10वीं थी

झुंझुनूं : आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेवा देने वाली मानदेय कर्मियों की योग्यता में बदलाव किया गया है। इससे कई अभ्यर्थी तो भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर कर्मी, कार्यकर्ता व सहायिका के पदों पर आवेदन के लिए वर्कर की न्यूनतम योग्यता 12वीं पास तय की गई है। अब तक कार्यकर्ता को छोड़कर अन्य पदों की योग्यता 10वीं पास थी। आवेदन के लिए सामान्य कैटेगरी की अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र भी 40 से घटाकर 35 वर्ष कर दी है।

यानी सामान्य कैटेगरी की 18 से 35 वर्ष आयु वाली महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी। वहीं, एससी-एसटी व विशेष श्रेणी वर्ग में आरक्षित 18 से 40 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन की पात्र होंगी। बोनस अंक के 23 नंबर, खाद्य सुरक्षा, जीव विज्ञान के अंक घटे नई गाइडलाइन में खाद्य सुरक्षा श्रेणी का 1 व जीव विज्ञान में अध्ययन के 2 बोनस अंक भी नहीं मिलेंगे। अब स्नातकोत्तर योग्यता के 2 व दो वर्षीय डिप्लोमा के लिए 2 अंक बोनस दिए जाएंगे। विधवा/तलाशुदा महिला के समान अंक होने की स्थिति में कम उम्र, विकलांगता व उच्चतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि नई भर्ती में चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को आपत्ति करने का अधिकार भी नहीं दिया है। हांलाकि अभ्यर्थी को संबंधित पद के विरुद्ध शिकायत का अधिकार दिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77