[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निःशुल्क हुआ ऑपरेशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निःशुल्क हुआ ऑपरेशन

जिले में पहली बार हुआ दोनों घुटनों का सफल जोड़ प्रत्यारोपण, पीएमओ डॉ कमलेश झाझड़िया की टीम ने किया जटिल ऑपरेशन

झुंझुनूं : बीडीके जिला अस्पताल में दोनों घुटनों का एक साथ जोड़ प्रत्यारोपण किया जो कि झुंझुनूं जिला अस्पताल में इस प्रकार का पहला है। बीडीके जिला अस्पताल के पीएमओ व वरिष्ठ हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ कमलेश झाझडिया ने इस प्रकार का जटिल ऑपरेशन किया है।

बीडीके जिला अस्पताल में बाजला निवासी बिमला नाम की मरीज अपने दोनों घुटनों के असहनीय दर्द की समस्या लेकर डॉ झाझडिया से मिली, बिमला अपने घुटनो के दर्द के कारण अपनी दैनिक दिनचर्या के काम भी नहीं कर पा रही थी। डॉ झाझडिया ने तुरंत मरीज की सभी जांचे निःशुल्क कर दोनो घुटने एक साथ बदलवाने की सलाह दी व मरीज को बीडीके जिला अस्पताल में भर्ती कर चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निः शुल्क दोनो घुटनों का एक साथ जोड़ प्रत्यारोपण किए जो की बीडीके जिला अस्पताल का पहली बार दोनों जोड़ों को एक साथ बदला गया व मरीज ने तीसरे दिन से ही चलना फिरना शुरू कर दिया।

बिमला देवी व उनके परिजनों ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जिला कलेक्टर डॉ खुशाल, बीडीके जिला अस्पताल के चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ को धन्यवाद दिया। वहीं जब बिमला देवी स्वयं चलकर घर गई तो गांव में खुशी का माहौल बन गया।

ऑपरेशन टीम में डॉ. दीपक देवठिया (हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ ) डॉ श्याम लाल सैनी( निश्चेतन रोग विशेषज्ञ) ऑपरेशन थियेटर प्रभारी संजीव झाझडिया, व अनीता झाझडिया( नर्सिंग अधिकारी) शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77