चिड़ावा नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता आकाश कुमार का तबादला:निदेशालय में किया पदस्थापित, विभाग ने जारी किए आदेश
चिड़ावा नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता आकाश कुमार का तबादला:निदेशालय में किया पदस्थापित, विभाग ने जारी किए आदेश
चिड़ावा : राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने चिड़ावा नगर पालिका में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता (सिविल) आकाश कुमार का तबादला कर दिया है। उन्हें नगर पालिका चिड़ावा से हटाकर निदेशालय में पदस्थापित किया गया है।
विभाग ने जारी किए आदेश
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह पदस्थापन प्रशासनिक कारणों से किया गया है। आकाश कुमार को तत्काल प्रभाव से चिड़ावा नगर पालिका से कार्यमुक्त होकर निदेशालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
यह आदेश स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव प्रतीक चन्द्रशेखर द्वारा जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि झुंझुनूं जिला कलेक्टर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2318465


