पटवारियों ने मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा:काली पट्टी बांधकर काम किया, 21 को कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन होगा
पटवारियों ने मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा:काली पट्टी बांधकर काम किया, 21 को कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन होगा
चिड़ावा : चिड़ावा में राजस्थान पटवार संघ की चिड़ावा उपशाखा ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पटवारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग की। संघ ने सरकार और राजस्व विभाग पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आंदोलन की घोषणा की है।
ज्ञापन में बताया गया कि पटवार संघ ने अपनी मांगों को लेकर पहले भी कई बार सरकार और राजस्व विभाग का ध्यान आकर्षित किया है। इसके बावजूद मांगों पर कोई अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, जिससे पटवारी संवर्ग में रोष और असंतोष है।
इन मांगों को लेकर आंदोलन
संघ की प्रमुख मांगों में डीआईएस गिरदावरी एप में संशोधन, बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान, गिरदावरी कार्य को सुगम बनाना शामिल है। इसके अलावा, पटवारी पद को तकनीकी पद घोषित कर ग्रेड पे 3600/पे लेवल-10 देने की मांग की गई है।
अन्य मांगों में पटवारियों को विभिन्न भत्ते, ग्रामीण क्षेत्र भत्ता और ट्रैवलिंग अलाउंस देना, सभी बकाया पदोन्नतियां करना, भविष्य में समयबद्ध पदोन्नति के लिए कैडर स्ट्रेंथ निर्धारित करना शामिल है। संघ ने स्थानांतरण नीति को स्पष्ट करने और पटवार मुख्यालयों पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त पटवार भवन उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
तीन चरणों में आंदोनल
संघ ने तीन चरणों में आंदोलन की घोषणा की है। पहले चरण में 18 अगस्त यानी आज सभी पटवारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। दूसरे चरण में 20 अगस्त को उपखंड कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन दिया जाएगा। तीसरे चरण में 21 अगस्त को जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन, परिपत्र की होली दहन और ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो 24 अगस्त के बाद राजस्व मंडल का घेराव और विधानसभा कूच का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपते समय उपशाखा अध्यक्ष अमरदीप भामू, रवि कुमार, रघुवीर, सुभाष फोगाट, नरेश, रामस्वरूप, मंजीत, अशोक, अजय, गोपाल, ललिता, तमन्ना, विनोद, योगेश कुमार, संदीप मीणा, राजेश कुमार सहित कई अन्य पटवारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2318465


