डॉ. शहनवाज डेंटल केयर का भव्य उद्घाटन, राजेंद्र सिंह राठौड़ ने किया शुभारंभ
डॉ. शहनवाज डेंटल केयर का भव्य उद्घाटन, राजेंद्र सिंह राठौड़ ने किया शुभारंभ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय की वन विहार कॉलोनी में डॉ. शहनवाज डेंटल केयर का भव्य उद्घाटन पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने फीता काटकर किया। समारोह में विधायक हरलाल सहारण विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं पूर्व अधीक्षक डीबी अस्पताल चूरू डॉ. एफ.एच. गोरी ने की।
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, भाजपा नेता डॉ. महेश शर्मा, जिला मंत्री सत्तार खान, अभिषेक चोटिया सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। डॉ. शहनवाज एवं रमजान खान मोयल ने अतिथियों का माला, साफा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

डेंटल केयर में दांतों से जुड़ी विभिन्न जटिल समस्याओं के उपचार के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां दांतों की नस का इलाज, दांत प्रत्यारोपण, सौंदर्य संबंधी दंत चिकित्सा और मसूड़ों के उपचार जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हर क्षेत्र में होना जरूरी है। उन्होंने डॉ. शहनवाज एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केंद्र स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अंत में डॉ. शहनवाज ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के हर वर्ग को बेहतर दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रवि दाधीच ने किया।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2316597


