[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के नेवी जवान मुंबई में फंदे से लटके मिले:बिस्तर पर पड़े थे पत्नी और 2 बच्चों के शव; सुसाइड की आशंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के नेवी जवान मुंबई में फंदे से लटके मिले:बिस्तर पर पड़े थे पत्नी और 2 बच्चों के शव; सुसाइड की आशंका

झुंझुनूं के नेवी जवान मुंबई में फंदे से लटके मिले:बिस्तर पर पड़े थे पत्नी और 2 बच्चों के शव; सुसाइड की आशंका

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के ककराना गांव के रहने वाले भारतीय नौसेना के जवान पूरणमल मेहरा (30), उनकी पत्नी और 2 बच्चों की मुंबई में मौत हो गई। हाई-सिक्योरिटी नेवी नगर (कोलाबा) स्थित सरकारी आवास में नेवी जवान फंदे से लटके मिले, जबकि पत्नी और बच्चों के शव कमरे में बिस्तर पर पड़े थे।

मुंबई पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया पूरणमल की मौत फंदा लगाने से हुई है, जबकि उनकी पत्नी ओमा मेहरा (26), 3 साल के बेटे और 2 महीने की बेटी की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की आशंका है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

पति-पत्नी के बीच चल रहा था पारिवारिक विवाद

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले पत्नी के पिता भी मुंबई आए थे और बेटी को अपने साथ ले जाना चाहते थे। पुलिस इस पहलू के साथ-साथ मानसिक तनाव और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। मुंबई पुलिस मर्डर और सुसाइड सहित सभी एंगल से जांच में जुटी है।

3 दिन से परिजन फोन कर रहे थे, लेकिन रिसीव नहीं किया

नेवी जवान के छोटे भाई मुकेश कुमार ने बताया- पिछले 3 दिन से भाई को फोन कर रहे थे, लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। इसके बाद हमने शनिवार को नौसेना के अधिकारियों को सूचना दी। शनिवार को रात 11 बजे मुंबई से कॉल आया था कि पूरणमल अब इस दुनिया में नहीं रहे। इससे आगे कुछ नहीं बताया।

2015 में नेवी में भर्ती हुए थे

भाई मुकेश कुमार ने बताया- पूरणमल साल 2015 में जोधपुर से नौसेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। 2020 में उनकी शादी सीकर जिले के खंडेला निवासी ओमा मेहरा से हुई थी। पूरणमल करीब 9 महीने पहले गांव ककराना आए थे। करीब 6 दिन पहले उनकी घरवालों से फोन पर बातचीत हुई थी।

पैतृक गांव में होगा चारों का अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार, सोमवार को चारों शव पैतृक गांव ककराना गांव पहुंचेंगे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

20 दिन की छुट्टी पर था पूरणमल

ककराना के ग्रामीण शीशराम खटाना ने बताया- पूरणमल करीब 20 दिन की छुट्टी पर था और ड्यूटी पर नहीं था।

गांव में किराने की दुकान चलाते हैं पिता

नेवी जवान पूरणमल तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। बड़े भाई बृजलाल मेहरा भी सेना में कार्यरत हैं। छोटा भाई मुकेश कुमार गांव में ही रहता है। पिता शंभू दयाल गांव में किराने की दुकान चलाते हैं।

Related Articles