मेहाड़ा पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर की कार्रवाई:60 टन बजरी से भरा डंपर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
मेहाड़ा पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर की कार्रवाई:60 टन बजरी से भरा डंपर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
खेतड़ी : मेहाड़ा पुलिस ने देर शाम को अवैध खनन के परिवहन पर कार्रवाई की है। पुलिस ने ईलाखर रोड टीब्बा बसई पर नाकाबंदी के दौरान 60 टन बजरी से भरा एक डंपर जब्त किया और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए डंपर में 60 टन बजरी भरी हुई थी, जिसका परिवहन बिना टीपी, रवन्ना और रसीद के किया जा रहा था।
थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गश्त के दौरान पुलिस टीम को अवैध खनन परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी ने यह भी बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2315821


