[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह, स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह, स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह, स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

खेतड़ी नगर : केसीसी के नेहरू मैदान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केसीसी कार्यपालक निदेशक एवं इकाई प्रमुख पुरुषोत्तमदास बोहरा ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया।

समारोह में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस का संदेश दिया। परेड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को महिला समाज अध्यक्ष लीला बोहरा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर केसीसी महाप्रबंधक (विद्युत) एस. गुहा ने एचसीएल सीएमडी का संदेश पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विभिन्न स्थानों पर भी हुआ ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। गोठड़ा ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रशासक सरती देवी के मुख्य आतिथ्य में समाजसेवी हरिराम गुर्जर ने ध्वजारोहण किया।

गोठड़ा पीएचसी में डॉ. महेंद्र सैनी ने, जवाहर मेमोरियल शिक्षण संस्थान में संस्थापक जयसिंह रोजड़िया के मुख्य आतिथ्य में संस्था निदेशक मंजीत ने, गुरुकुल महाविद्यालय गोठड़ा में संस्था निदेशक राजेश पायल ने, माधव विद्या मंदिर स्कूल में धर्मपाल कुमावत ने तथा वीपीएस स्कूल राजोता में संस्था निदेशक अशोक सिंह शेखावत ने ध्वजारोहण किया।

सभी स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यार्थियों और लोगों में उत्साह देखने को मिला तथा देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

Related Articles