झुंझुनूं-सूरजगढ़ : राज्य की कांग्रेस सरकार महंगाई से राहत देने का पुनित कार्य कर रही है : श्रवण कुमार
राज्य की कांग्रेस सरकार महंगाई से राहत देने का पुनित कार्य कर रही है : श्रवण कुमार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं-सूरजगढ़ : राज्य की कांग्रेस सरकार महंगाई से राहत देने का पुनित कार्य कर रही हैं सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बड़सरी का बास में चल रहे महंगाई राहत शिविर में झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद प्रत्याशी रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने पहुंचकर महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण कर यह बात कही। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत शिविरों से गरीब, मजदूर किसान वर्ग के चाहरों पर मुस्कान आई है। राज्य की कांग्रेस सरकार ने आम जनता को महंगाई से राहत दी है । शिविर में लाभार्थियों को मंहगाई राहत गारंटी कार्ड वितरित कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने आमजन की समस्या भी सुनी।
इस अवसर पीसीसी मेंबर एवं पंचायत समिति के पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, सूरजगढ़ पंचायत समिति के विकासअधिकारी कृष्ण कुमार चावला, उप प्रधानाचार्य महिपाल सिंह, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी दिनेश पिलानिया सहित लाभार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041569


