फुटवियर क्लस्टर के 100 प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट वितरित
स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, आधुनिक प्रशिक्षण से कारीगर होंगे सशक्त
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की ओर से एकीकृत क्लस्टर विकास योजना के तहत शनिवार को वार्ड संख्या 53 स्थित रेगर मोहल्ला के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में फुटवियर क्लस्टर के प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने संत शिरोमणि रविदास महाराज का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने कर्म की प्रधानता और श्रम के सम्मान का संदेश दिया था, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि युवाओं के कौशल विकास और पारंपरिक उद्योगों के आधुनिकीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। युवाओं को अपने हुनर को नए अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना चाहिए।

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रशिक्षण और आधुनिक उपकरण मिलने से कारीगरों की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा स्थानीय उद्योगों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपने कौशल का बेहतर उपयोग कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। इस दौरान अतिथियों ने सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया।
उद्योग महाप्रबंधक ने बताया कि चूरू फुटवियर क्लस्टर के तहत अब तक 100 कारीगरों को दक्षता संवर्धन प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी 100 कारीगरों को टूल किट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं, ताकि वे अपने हुनर को स्वरोजगार में बदल सकें।
उन्होंने बताया कि आगामी चरण में इन 100 कारीगरों में से 50 को डिजाइनिंग कौशल तथा 25 को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही कारीगरों को चमड़े के फुटवियर के प्रमुख बाजारों एवं इकाइयों का भ्रमण भी करवाया जाएगा।
कार्यक्रम में वासुदेव चावला, चंद्राराम गुरी, सहायक आयुक्त उजाला, गोपाल बालाण, सांवरमल गहनोलिया, गजानंद खेड़ीवाल, रजत शर्मा, महेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314264


