वित्त मंत्री, कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने राकेश सैनी को किया सम्मानित
8 गाड़ियां दांतों से खींचकर बनाया नया कीर्तिमान, झाझड़ के युवा ने बढ़ाया राजस्थान का मान
झुंझुनूं : नवलगढ़ तहसील के झाझड़ गांव निवासी युवा स्टंट कलाकार राकेश सैनी (अक्की) ने शारीरिक शक्ति प्रदर्शन के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल कर राजस्थान का नाम रोशन किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुजरात के सूरत में आयोजित समारोह में उन्हें गुजरात सरकार के वित्त मंत्री कनुभाई मोहनलाल देसाई, सूरत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट तेजस परमार तथा पुलिस कमिश्नर के प्रभारी वाबांग जमीर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
राकेश सैनी को शारीरिक शक्ति प्रदर्शन और विभिन्न उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
दांतों से 8 गाड़ियां खींचकर सुर्खियों में आए
राकेश सैनी को ‘आयरन टीथ मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने दांतों से एक साथ 8 गाड़ियां खींचकर अपनी असाधारण शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा एक उंगली से वाहन खींचने और विभिन्न शक्ति व संतुलन आधारित प्रदर्शन के लिए भी वे चर्चित रहे हैं।
राकेश सैनी के अनुसार वे अब तक 10 बार विश्व रिकॉर्ड धारक के रूप में पहचान बना चुके हैं। वे फिट इंडिया और फिटिस्तान से भी जुड़े हुए हैं।
माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय
सम्मान मिलने पर राकेश सैनी ने कहा कि वित्त मंत्री, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और वरिष्ठ अधिकारियों के हाथों मिला सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और मेहनत करने की प्रेरणा देगा।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, विशेष रूप से पिता महेंद्र कुमार सैनी, परिवार, गुरुजनों, सहयोगियों और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने युवाओं से मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
राकेश सैनी की उपलब्धि पर झाझड़, नवलगढ़, झुंझुनूं सहित क्षेत्रभर में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें सम्मान एवं उपलब्धि पर बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2314218

