स्व. प्रेमवती भटनागर की 12वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त संग्रहित
स्व. प्रेमवती भटनागर की 12वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त संग्रहित
सिंघाना : दिवंगत समाजसेविका स्व. प्रेमवती भटनागर, धर्मपत्नी डॉ. बी.आर. भटनागर की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को भटनागर अस्पताल, पुरानी सब्जी मंडी में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन जनहित ब्लड बैंक, जयपुर के सहयोग से किया गया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ अस्पताल के संस्थापक डॉ. बी.आर. भटनागर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को इस मानवीय कार्य में आगे आकर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
शिविर में स्थानीय निवासियों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने रक्तदान के माध्यम से स्व. प्रेमवती भटनागर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर में करीब 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
इस दौरान डॉ. सुनील भटनागर, डॉ. पूनम भटनागर, डॉ. मोहित सक्सेना, निक्कू योगी, डॉ. जितेंद्र यादव, लक्की शर्मा (जिला महासचिव युवा कांग्रेस), रवींद्र कुमार, जावेद खान, इर्शाद खान एवं डॉ. सुमेर सैनी सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में मानवता और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2314193


