बबाई पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पकड़ा:चींचडोली की तरफ से आ रहा बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त, आरोपी गिरफ्तार
बबाई पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पकड़ा:चींचडोली की तरफ से आ रहा बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त, आरोपी गिरफ्तार
बबाई : अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बबाई थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। इस मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई लोकल और स्पेशल एक्ट के तहत की गई।
बबाई थानाधिकारी सत्यवीर यादव के नेतृत्व में गठित टीम, जिसमें सहायक उपनिरीक्षक शैतानराम और अन्य जाप्ता शामिल थे, सायंकालीन गश्त पर थी। टीम सरदारपुरा से चुंडाड़ा की ओर जा रही थी, तभी रात करीब 11 बजे चींचडोली की तरफ से आ रहे एक बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया।
जांच करने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में बजरी भरी हुई पाई गई। ड्राइवर से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम हरीसिंह बेटा बजरंगसिंह बताया। हरीसिंह बजरी परिवहन के संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी कोई उचित रवन्ना या रॉयल्टी रसीद पेश नहीं कर सका। उसने स्वीकार किया कि उसने बसई नदी क्षेत्र से अवैध खनन कर बजरी का परिवहन किया था।
इसके बाद पुलिस ने बजरी सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आरोपी चालक हरीसिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक शैतानराम के साथ कांस्टेबल अनिल कुमार, संजय कुमार और चालक नरेंद्र कुमार शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2312308


