जाजोद बस स्टैंड पर 354.35 लाख की सीसी सड़क का खंडेला विधायक सुभाष मील ने किया शिलान्यास
घर-घर नल के लिए बड़ी टंकी व 3 ट्यूबवेल की भी घोषणा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
खंडेला : ग्राम पंचायत जाजोद के मैन बस स्टैंड स्थित बगीची से योगी कॉलोनी तक नव स्वीकृत सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। खंडेला विधायक सुभाष मील ने पूजा-अर्चना कर 354.35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया।
शिलान्यास समारोह के दौरान ग्रामीणों ने विधायक सुभाष मील का जेसीबी से फूल बरसाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक सुभाष मील ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सड़क, पानी और बिजली मूलभूत आवश्यकताएं हैं। उन्होंने बताया कि जाजोद बस स्टैंड क्षेत्र में इस सड़क के बनने से आमजन को आवाजाही में सुविधा मिलेगी और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। य

3 नए ट्यूबवेल स्वीकृत करवाने की भी घोषणा
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जल जीवन मिशन के तहत गांव में घर-घर नल से पानी पहुंचाने के लिए एक बड़ी पानी की टंकी और 3 नए ट्यूबवेल स्वीकृत करवाने की भी घोषणा की। शिलान्यास के बाद विधायक सुभाष मील ने गांव के मैन चौक स्थित राम मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन कर उसकी प्रगति की जानकारी ली। सड़क निर्माण शुरू होने की खबर से पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भागीरथ सिंह महला ने की, जबकि मंच संचालन गिरधारी लाल देवन्दा ने किया। इस अवसर पर जाजोद प्रशासक महेंद्र कुड़ी, भाजपा मंडल सीकर उपाध्यक्ष रामावतार बड़सरा, जमनदास स्वामी, भोलादास स्वामी, गोविंद बराला, रणजीत बराला, एडवोकेट सुरेश महला, धुड़ाराम महला, ओंकार मल मंगावा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2312201
