[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बावड़ी में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, एक गंभीर घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बावड़ी में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, एक गंभीर घायल

गलत दिशा से आ रही अल्टो कार इटियोस से टकराई, एयरबैग खुलने से इटियोस चालक की बची जान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : नेशनल हाईवे 52बावड़ी स्टैंड के समीप गुरुकृपा स्कूल के सामने दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में अल्टो कार में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इटियोस कार के एयरबैग खुलने से कार चालक की जान बच गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार अल्टो कार रींगस से सीकर की ओर जा रही थी।

अल्टो कार चालक गलत दिशा में आ रहा था। इसी दौरान सीकर से जयपुर की ओर जा रही इटियोस कार बावड़ी स्टैंड के समीप गुरुकृपा स्कूल के सामने पहुंची, जहां दोनों कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कारों में सवार लोगों को बाहर निकाला। लोगों ने तत्काल बावड़ी सरपंच को दुर्घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही सरपंच ने ग्राम पंचायत की एंबुलेंस को मौके पर भेजा। एंबुलेंस के पहुंचने पर घायल को प्राथमिक उपचार के लिए रींगस उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।हादसे के दौरान इटियोस कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार चालक को गंभीर चोट लगने से बचाव हुआ। दोनों कारों में कुल तीन लोग सवार थे। दुर्घटना होने एक बाद स्थानीय लोगों की तत्परता और ग्राम पंचायत की एंबुलेंस की मदद से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

Related Articles