[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी विकास पर बैठक, विधायक बोले- पर्यटन केंद्र बनेगा:नगर पालिका में हुई चर्चा, ऐतिहासिक विरासत को मिलेगा नया स्वरूप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी विकास पर बैठक, विधायक बोले- पर्यटन केंद्र बनेगा:नगर पालिका में हुई चर्चा, ऐतिहासिक विरासत को मिलेगा नया स्वरूप

खेतड़ी विकास पर बैठक, विधायक बोले- पर्यटन केंद्र बनेगा:नगर पालिका में हुई चर्चा, ऐतिहासिक विरासत को मिलेगा नया स्वरूप

खेतड़ी : खेतड़ी के समग्र विकास और ऐतिहासिक विरासत को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए नगरपालिका सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राजस्थान अर्बन डेवलपमेंट बोर्ड के अधिकारी शामिल हुए। विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने बैठक की अध्यक्षता की।

विकास को नई दिशा देने पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान खेतड़ी के ऐतिहासिक स्वरूप को संरक्षित करते हुए शहर के विकास को नई दिशा देने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध विरासत को पुनर्जीवित करना और उसे राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाना है। विधायक धर्मपाल गुर्जर ने बताया-खेतड़ी का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। जयपुर के बाद खेतड़ी को राजस्थान की प्रमुख रियासतों में गिना जाता था। रियासतकालीन भवन, हवेलियां, धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक धरोहरें आज भी शहर की पहचान हैं।

उन्होंने स्वीकार किया कि राजनीतिक उपेक्षा के कारण खेतड़ी अपनी रियासतकालीन पहचान और विरासत को उस स्तर पर नहीं उभार पाया, जिसकी वह हकदार थी। अब राजस्थान डेवलपमेंट अथॉरिटी के सहयोग से खेतड़ी के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

विरासत को किया जाएगा संरक्षित

शहर की पुरानी विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे खेतड़ी को पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान दिलाया जा सकेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रस्तावित योजनाओं पर की बातचीत

बैठक में अधिकारियों ने विकास की संभावनाओं और प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही, आमजन से भी शहर के विकास को लेकर सुझाव मांगे गए। लोगों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने उपयोगी सुझाव प्रशासन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

अधिकारियों ने जोर दिया कि खेतड़ी के विकास में आमजन की भागीदारी महत्वपूर्ण है। स्थानीय लोगों के सुझावों के आधार पर योजनाएं तैयार कर ऐतिहासिक विरासत, पर्यटन, सड़क, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम सुनील कुमार चौहान, डीएसपी राजेंद्र बुरड़क, अधिशासी अधिकारी नागरमल गुर्जर, जिला मंत्री निखिल शर्मा, नगेंद्र सिंह, नंदकिशोर चौकड़ीवाला, बबलू अवाना, एसआई सुनील सैनी, शेर सिंह निर्वाण, संदीप शर्मा, सुखराम गुर्जर, डालचंद, सुभाष चन्द्र, रोहिताश मनकश और सतीश कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles