सिंघाना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा:देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा, स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह
सिंघाना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा:देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा, स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह
सिंघाना : सिंघाना कस्बे में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल के तत्वावधान में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंगों में रंगी यह यात्रा मंडल अध्यक्ष संदीप शास्त्री तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा के संयुक्त नेतृत्व में निकाली गई।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ झटपट बालाजी मंदिर से मुख्य अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा फहराकर किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा कस्बे के मुख्य बाजार, हरिदास मार्केट, चिड़ावा बाइपास रोड सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई नारनौल बाईपास सर्किल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरा मार्ग भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों में दिखा उत्साह
तिरंगा यात्रा के दौरान स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में भारी उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने यात्रा पर पुष्पवर्षा कर देशभक्तों का गर्मजोशी से स्वागत किया। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
ये रहे मौजूद
इस विशाल तिरंगा यात्रा में उप चेयरमैन विक्रम सिंह, प्रमोद राजोरा, दाताराम भाटी, दीपक नायक, राजेश राणा, प्रमेंद्र पूनियां, हेमंत शर्मा, राजू, भंवर सिंह, सत्यनारायण, परमानंद, बबलेश, महेश कुमार, सज्जन कुमार, नीलेश कुमार, नकुल कुमार, अनिश कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2312171


