खराब सड़क पर महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश:एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया, ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग
खराब सड़क पर महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश:एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया, ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग
चिड़ावा : चिड़ावा में खस्ताहाल सड़कों और हाल ही में हुई एक महिला की मौत के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन किया। नागरिकों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ये प्रदर्शन चिड़ावा-पिलानी बाईपास मार्ग की दयनीय स्थिति के खिलाफ था। पिलानी रोड पर गहरे गड्ढों के कारण 12 अगस्त को एक ई-रिक्शा पलट गया था। इस हादसे में बबिता लाटा की मौत हो गई थी। इस घटना ने प्रशासन की कथित लापरवाही को उजागर किया है।

खराब सड़कों के सुदृढ़ीकरण और सुरक्षा संकेत लगाने की मांग
प्रदर्शनकारी नागरिकों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि प्रशासन और संबंधित विभागों की लापरवाही से लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने सभी खराब सड़कों के तत्काल सुदृढ़ीकरण, खतरनाक स्थानों पर सुरक्षा संकेत लगाने और मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन में महेश शर्मा आजाद, अनिल शर्मा भारती, एडवोकेट शीशराम बोला, सुभाष चंद्र व्यास, प्रवीण वर्मा और अजय सोनी सहित कई जागरूक नागरिक शामिल थे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
सामाजिक एकता मंच ने भी दिया ज्ञापन
इसी क्रम में, सामाजिक एकता मंच ने भी खस्ताहाल सड़कों को सुधारने की मांग को लेकर एक अलग ज्ञापन दिया।
इस दौरान मंच के अध्यक्ष सीताराम पवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश बसवाला, नगर अध्यक्ष बाबूलाल राधेश्याम बसवाला, शिव प्रकाश, मोतीलाल, विक्रम कुमावत, मिथुन अरडावतिया, एडवोकेट लालचंद गोठवाल और जय करण सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2312157


