सावरकर पर सवाल पूछना अपराध नहीं, शिक्षक का निलंबन वापस हो: शैक्षिक महासंघ
सावरकर पर सवाल पूछना अपराध नहीं, शिक्षक का निलंबन वापस हो: शैक्षिक महासंघ
सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने केरल के कासरगोड जिले में विद्यालयी स्वतंत्रता प्रश्नोत्तरी में विनायक दामोदर सावरकर से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर शिक्षक गुरु प्रसाद के निलंबन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने निलंबन तत्काल वापस लेने की मांग की।
पुष्करणा ने कहा कि सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व्यक्तित्व हैं। उनके जीवन, संघर्ष और कारावास से जुड़े विषयों का अध्ययन इतिहास शिक्षा का हिस्सा है। किसी ऐतिहासिक व्यक्तित्व पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं माना जा सकता।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संपत सिंह ने कहा कि यदि प्रश्नावली शिक्षा अधिकारियों की जांच एवं स्वीकृति के बाद विद्यालयों में भेजी गई थी तो किसी संभावित त्रुटि के लिए केवल शिक्षक को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने कहा कि शिक्षा को राजनीतिक दबाव का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। शिक्षकों को विद्यार्थियों में प्रश्न पूछने, तर्क करने और विभिन्न दृष्टिकोण समझने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।
महासंघ ने राज्य सरकार से शिक्षक गुरु प्रसाद का निलंबन तत्काल वापस लेने, निष्पक्ष जांच कराने तथा शिक्षकों की अकादमिक स्वतंत्रता और गरिमा की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2312073


