ककराणा स्कूल में स्व. बालूराम अग्रवाल की स्मृति में सात कंप्यूटर भेंट
ककराणा स्कूल में स्व. बालूराम अग्रवाल की स्मृति में सात कंप्यूटर भेंट
चंवरा : उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के ककराणा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को स्वर्गीय बालूराम अग्रवाल की पुण्य स्मृति में उनके बेटे-पोतों की ओर से सात कंप्यूटर और एक कक्ष विद्यालय को भेंट किया गया।
इस पहल का उद्देश्य विद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना और उनकी पढ़ाई को बेहतर बनाना है। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने अग्रवाल परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के भविष्य के लिए उपयोगी पहल बताया।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच शीशराम खटाणा, विद्यालय स्टाफ के ख्यालीराम गठीला, बनवारी लाल शर्मा, सुरेश शर्मा, विश्वजीत अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, प्रभातीलाल सैनी, दिनेश योगी, गुरुदयाल ठेकेदार, सत्तू सिंह शेखावत, हीरालाल अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, शीला मेघवाल, महेश योगी सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विद्यालय परिवार ने स्व. बालूराम अग्रवाल की पुण्य स्मृति में किए गए इस सहयोग के लिए अग्रवाल परिवार का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2310928


