[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ा मोड़ से आर्मी अस्पताल तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, 22 वाहनों के चालान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ा मोड़ से आर्मी अस्पताल तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, 22 वाहनों के चालान

गुढ़ा मोड़ से आर्मी अस्पताल तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, 22 वाहनों के चालान

झुंझुनूं : पुलिस प्रशासन एवं नगर परिषद की संयुक्त टीम ने गुरुवार को झुंझुनूं-गुढ़ागौड़जी मार्ग पर गुढ़ा मोड़ से आर्मी अस्पताल तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। नगर परिषद आयुक्त राकेश कुमार सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्य सड़क पर किए गए अस्थायी एवं अवैध अतिक्रमण हटवाए।

कार्रवाई के दौरान सड़क पर सामान रखकर, वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों, वाहन चालकों एवं अन्य व्यवसायियों को समझाइश दी गई। सड़क मार्ग को आमजन और वाहन चालकों के सुगम आवागमन के लिए व्यवस्थित करवाया गया।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। वाहन चालकों को सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा नहीं करने और यातायात नियमों की पालना करने की हिदायत दी गई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आमजन एवं व्यापारियों से सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की गई।

Related Articles