देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
घांघू : घांघू के पियूष भादू और लूट्टू के लक्की कालेर की जोड़ी ने कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता 7 से 9 अगस्त तक रविंद्र सरोवर, कोलकाता में आयोजित हुई।
रजत पदक जीतकर गांव पहुंचने पर ग्राम पंचायत, परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों खिलाड़ियों का डीजे की धुन पर विजय जुलूस निकालकर स्वागत किया। इसके बाद आईटी सेंटर में ग्राम पंचायत प्रशासक विमला देवी दर्जी एवं सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को माला और साफा पहनाकर अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
ग्राम पंचायत प्रशासक विमला देवी दर्जी ने कहा कि पियूष और लक्की ने राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर घांघू का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
मुख्य अतिथि समाजसेवी महावीर नेहरा ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि गांव और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। खेल प्रशिक्षक सफी मोहम्मद गांधी ने कहा कि रोइंग में राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सफलता क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों को भी इस खेल के प्रति प्रेरित करेगी।
इस अवसर पर उप सरपंच पूर्ण सिंह शेखावत सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, खेल प्रशिक्षक, ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीरबल नोखवाल ने किया।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us