[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतननगर में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने 70 स्कूली बच्चों को कराया भोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतननगर में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने 70 स्कूली बच्चों को कराया भोजन

मिड-डे मील के स्थान पर ट्रस्ट ने उपलब्ध कराया भोजन, आगामी कार्यक्रमों की भी बनाई रूपरेखा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

रतननगर : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की रतननगर इकाई की ओर से सेवा कार्यों का शुभारंभ करते हुए राजकीय स्वीटी देवी विद्यालय में अध्ययनरत करीब 70 बच्चों के लिए विशेष भोजन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय में नियमित रूप से मिलने वाले मिड-डे मील के स्थान पर इस दिन ट्रस्ट की ओर से बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का आयोजन चंद्रभान जी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान ट्रस्ट की टीम ने राजकीय स्वीटी देवी स्कूल में बच्चों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया। बच्चों ने भी उत्साह के साथ भोजन ग्रहण किया।

ट्रस्ट कार्यकर्ताओं ने कहा कि बच्चों के साथ भोजन साझा करना केवल सेवा का कार्य नहीं, बल्कि उनके प्रति अपनत्व और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव भी है। कार्यक्रम में चंद्रभान शर्मा, हेमंत शर्मा, सुभाष मेघवाल, महेंद्र सिंह, गौरीशंकर, रमाकांत चोटिया एवं रामचंद्र जोशी सहित ट्रस्ट के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि रतननगर क्षेत्र में ट्रस्ट के सेवा कार्यों को विस्तार देने के लिए आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई हैं। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तथा रक्षाबंधन पर्व को भी ट्रस्ट के माध्यम से सेवा, संस्कार एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के रूप में मनाया जाएगा। ट्रस्ट की टीम ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि सेवा गतिविधियों को केवल एक आयोजन तक सीमित न रखते हुए वर्षभर निरंतर जारी रखा जाए, ताकि जरूरतमंदों, बच्चों और समाज के वंचित वर्ग तक सहयोग पहुंचाया जा सके।

Related Articles