[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अयोध्या के बाल योगी संत सूरजदास महाराज का झुंझुनूं में भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अयोध्या के बाल योगी संत सूरजदास महाराज का झुंझुनूं में भव्य स्वागत

अयोध्या के बाल योगी संत सूरजदास महाराज का झुंझुनूं में भव्य स्वागत

झुंझुनूं : अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी के बाल योगी संत श्री सूरजदास महाराज के पहली बार झुंझुनूं आगमन पर चुना चौक स्थित पुरोहितों की बगीची में सर्व समाज एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। महाराज का माल्यार्पण, शॉल एवं दुपट्टा ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जरूरतमंद परिवारों को भोजन की थाली वितरित कर की गई। इसके बाद महाराज ने बगीची परिसर स्थित सिद्धेश्वर महादेव एवं बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

लायंस क्लब, श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था, गौड़ ब्राह्मण महासभा, विश्व हिंदू परिषद, दाधीच ब्राह्मण सेवा समिति, पारीक समाज, सैनी समाज सहित विभिन्न संस्थाओं ने महाराज का स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद लिया।अंत में संत सूरजदास महाराज ने श्रद्धालुओं को मंगल प्रवचन दिए और प्रसाद वितरित किया। इस दौरान पूरा वातावरण ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारों से गूंज उठा।

Related Articles