[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्काउट गाइड्स ने बनाई तिरंगा मानव श्रृंखला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्काउट गाइड्स ने बनाई तिरंगा मानव श्रृंखला

भारत स्काउट गाइड सदस्यों द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

सीकर : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में जिला स्तरीय स्काउट ग्रुप प्रशिक्षण शिविर में संभागियों ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर घर घर तिरंगा तिरंगा अभियान के तहत मानव श्रृंखला बनाकर देश भक्ति का संदेश दिया। सी ओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने बताया कि शिविर में स्काउटिंग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए स्काउट गाइड्स में देश सेवा की भावना से ओत-प्रोत मानव श्रृंखला बनाकर देश -भक्ति का परिचय दिया ।

राष्ट्रीय ध्वज के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। 15 अगस्त के अवसर पर सीकर जिला परिक्षेत्र में घर-घर तिरंगा फहराने के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए प्रेरित करेंगे इस अवसर पर आचू मीणा सी ओ गाइड, नीलिमा पूनिया संग्रहाध्यक्ष राजकीय संग्रहालय सीकर , संजू देवी, सुनील कुमार और ओमप्रकाश, विनोद कुमार, अजीत सिंह, मुरलीधर शर्मा, मोहनलाल सुखाड़िया रामप्रसाद भास्कर यूथ पितांबर लोरा मनीष कुमावत, लखन बावरिया, आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला मुख्यालय व राजकीय संग्रहालय सावली रोड़ सीकर से तिरंगा जन चेतना रैली निकाली गई जो नर्सरी व रानी सती होते हुए तिरंगा रैली स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बड़ा तालाब सीकर पहुंचकर रैली का विसर्जन किया गया। जनसाधारण में घर हर तिरंगा घर तिरंगा के बारे में जागरूक किया l

Related Articles