साप्ताहिक समीक्षा बैठक में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों, संपर्क पोर्टल और हरयालो राजस्थान अभियान की समीक्षा
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों, संपर्क पोर्टल और हरयालो राजस्थान अभियान की समीक्षा
झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों और हरयालो राजस्थान अभियान सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई।
जिला कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात, पेयजल और विद्युत व्यवस्था को लेकर विभागवार जानकारी ली तथा अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।
संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर परिवादियों को राहत देने के निर्देश दिए।
बैठक में हरयालो राजस्थान अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण कराने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिला कलेक्टर ने जनभागीदारी के साथ अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों एवं बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309451

