[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हत्या के गवाह को धमकाने का आरोपी गिरफ्तार:अवैध हथियार मामले में न्यायिक अभिरक्षा में था, प्रॉडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

हत्या के गवाह को धमकाने का आरोपी गिरफ्तार:अवैध हथियार मामले में न्यायिक अभिरक्षा में था, प्रॉडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ

हत्या के गवाह को धमकाने का आरोपी गिरफ्तार:अवैध हथियार मामले में न्यायिक अभिरक्षा में था, प्रॉडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ

रतनगढ़ : रतनगढ़ पुलिस ने हत्या के एक मामले में गवाह को धमकाने, घर के बाहर तोड़फोड़ करने और वाहन जलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है और वह आदतन अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार वार्ड तीन निवासी राजकुमार जाट ने 31 जुलाई 2026 को इस संबंध में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया- वह वर्ष 2023 में हुई दिलसुख जाट की हत्या के मामले में गवाह है। गवाही नहीं बदलने पर आरोपियों द्वारा उसे लगातार धमकाया जा रहा था।

पीड़ित के अनुसार 19 जुलाई की रात को आरोपी हथियारों के साथ उसके परिजनों के घर के बाहर आए और धमकियां दीं। इसके बाद 30 जुलाई की मध्य रात्रि को आरोपियों ने सुजानगढ़ रोड स्थित न्यू फौजी होटल के बाहर खड़ी बोलेरो कैंपर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

इस घटना के संबंध में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने पहले भी कार्रवाई करते हुए आरोपी करतार सिंह निवासी जांदवा को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। अब पुलिस ने आगे की जांच के लिए आरोपी करतार सिंह को प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है।

Related Articles