चूरू में 45 मिनट में युवती घर से गायब:मॉर्निंग वॉक पर निकले थे माता-पिता, परिजनों ने पीछा करने वाले युवक पर जताया संदेह
चूरू में 45 मिनट में युवती घर से गायब:मॉर्निंग वॉक पर निकले थे माता-पिता, परिजनों ने पीछा करने वाले युवक पर जताया संदेह
चूरू : चूरू शहर की पूनिया कॉलोनी से एक युवती के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती महज 45 मिनट के भीतर गायब हो गई। परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली थाने के एएसआई छगनलाल ने बताया कि पूनिया कॉलोनी निवासी रोहिताश्व कुमार ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार 6 अगस्त की सुबह करीब सवा छह बजे रोहिताश्व अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।
लगभग 45 मिनट बाद जब वे घर लौटे, तो उनकी बेटी रक्षिता घर पर नहीं मिली। परिजनों ने तत्काल आसपास के क्षेत्र, रिश्तेदारों और परिचितों से रक्षिता के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। एएसआई छगनलाल को युवती की तलाश और मामले की जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट में युवती के पिता ने विक्रम सहित कुछ अन्य लोगों पर संदेह व्यक्त किया है। पिता का आरोप है कि विक्रम काफी समय से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था।
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और युवती के संभावित ठिकानों और उसके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को युवती के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो वे तत्काल कोतवाली थाने में सूचित करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309456

