[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्काउट-गाइड ने हरियाली अमावस्या पर किया पौधरोपण:पर्यावरण संरक्षण और ‘हरित राजस्थान’ के संदेश को लोगों तक पहुंचाने की पहल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्काउट-गाइड ने हरियाली अमावस्या पर किया पौधरोपण:पर्यावरण संरक्षण और ‘हरित राजस्थान’ के संदेश को लोगों तक पहुंचाने की पहल

स्काउट-गाइड ने हरियाली अमावस्या पर किया पौधरोपण:पर्यावरण संरक्षण और 'हरित राजस्थान' के संदेश को लोगों तक पहुंचाने की पहल

चूरू : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड चूरू के तत्वावधान में बुधवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्काउट-गाइड प्रशिक्षण एवं निपुण रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर के दौरान हुआ। सीओ स्काउट महिपाल सिंह तंवर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और ‘हरित राजस्थान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। शिविर में फलदार, फूलदार पौधों के साथ-साथ नीम और आंवले के पौधे भी लगाए गए।

तंवर ने इस दौरान कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बिगड़ते पर्यावरण को देखते हुए संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। शिविर में मौजूद स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर ने पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सीओ गाइड सुभिता महला, रज्जाक खान, सत्यनारायण स्वामी, विजय कुमार, विमल कुमार शर्मा, पवन कुमार, सरोज नारनोलिया, कुसुमलता शर्मा और झाबरमल माहिच ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। प्रशिक्षण शिविर में लगाए गए इन पौधों से न केवल परिसर को हरा-भरा बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि यह प्रकृति संरक्षण की भावना को भी मजबूत करेगा।

Related Articles