[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजी स्कूल संचालकों ने पूर्व विधायक को सौंपा ज्ञापन:आरटीई बकाया और शाला संभलन ऐप जांच बंद करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निजी स्कूल संचालकों ने पूर्व विधायक को सौंपा ज्ञापन:आरटीई बकाया और शाला संभलन ऐप जांच बंद करने की मांग

निजी स्कूल संचालकों ने पूर्व विधायक को सौंपा ज्ञापन:आरटीई बकाया और शाला संभलन ऐप जांच बंद करने की मांग

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के निजी स्कूल संचालकों ने बुधवार को उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह मुलाकात स्कूल शिक्षा परिवार गुढ़ागौड़जी के तत्वावधान में हुई, जिसमें निजी विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

स्कूल संचालकों ने प्रमुख रूप से आरटीई की बकाया राशि तुरंत जारी करने की मांग की। उन्होंने आरटीई के तहत पीपी-3, पीपी-4 और पीपी-5 में प्रवेश लेने वाले बच्चों का भुगतान करने तथा ‘शाला संभलन’ ऐप से होने वाली अनावश्यक जांचें बंद करने की भी अपील की। संचालकों के अनुसार, आरटीई का भुगतान लंबे समय से लंबित होने के कारण निजी विद्यालयों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, और बार-बार की विभागीय जांचों से भी असंतोष है।

पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने स्कूल संचालकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम स्तर के निजी स्कूल समाज में शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और ऐसे संचालकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व विधायक चौधरी ने मौके पर ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने समस्याओं के समाधान पर चर्चा की और आश्वासन दिया कि जिला स्तर की समस्याओं के लिए जल्द ही जिला कलेक्टर से बात की जाएगी। प्रदेश स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर स्कूल शिक्षा परिवार के ब्लॉक अध्यक्ष देवीसिंह जाखड़, सुशील बेनीवाल, राधेश्याम गिल, पिंटू बराला, अरविंद सिसोदिया, राकेश चौधरी, नीलधर जांगिड़, सुरेंद्र चौधरी और हंसराज तेतरवाल सहित कई निजी स्कूल संचालक मौजूद थे। स्कूल संचालकों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान का आश्वासन देने के लिए पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles