[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिड़ोदी बड़ी गांव में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक:जमीन विवाद में परेशान करने का आरोप लगाया, प्रशासन से मदद की गुहार लगाई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़

बिड़ोदी बड़ी गांव में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक:जमीन विवाद में परेशान करने का आरोप लगाया, प्रशासन से मदद की गुहार लगाई

बिड़ोदी बड़ी गांव में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक:जमीन विवाद में परेशान करने का आरोप लगाया, प्रशासन से मदद की गुहार लगाई

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के बिड़ोदी बड़ी गांव में मंगलवार सुबह एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक ने गांव के कुछ लोगों पर लंबे समय से परेशान करने और धमकियां देने का आरोप लगाया। उसने प्रशासन और ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई।

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

बिड़ोदी बड़ी निवासी संजय नेहरा ने आरोप लगाया- वर्ष 2004 में राकेश और बीरबल ने उसके पिता की हत्या कर दी थी। संजय का कहना है कि अब वही लोग उसे भी लगातार परेशान कर रहे हैं और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

उसकी मां की मौत के बाद वह पहले से ही परेशान है। प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। खेत के बंटवारे को लेकर भी उसे परेशान किया जा रहा है। उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाए जा चुके हैं और उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

जमीन विवाद को लेकर युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक ने पानी की टंकी से ही वीडियो बनाकर भेजा।
जमीन विवाद को लेकर युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक ने पानी की टंकी से ही वीडियो बनाकर भेजा।

पानी की टंकी से वीडियो जारी कर गुहार लगाई

पानी की टंकी से जारी किए गए वीडियो में संजय ने प्रशासन और ग्रामवासियों से आखिरी बार मदद का अनुरोध किया। उसने आरोप लगाया कि बीरबल और उसके बेटों ने उसे बुरी तरह परेशान कर दिया है। संजय ने अपनी जिंदगी को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल सहायता की अपील की। युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।

Related Articles