झुंझुनूं में 1.91 लाख नए परिवार खाद्य सुरक्षा से जुड़े, चार बड़ी योजनाओं का मिलेगा लाभ
झुंझुनूं में 1.91 लाख नए परिवार खाद्य सुरक्षा से जुड़े, चार बड़ी योजनाओं का मिलेगा लाभ
झुंझुनूं : जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से 1 लाख 91 हजार 438 नए पात्र परिवार जोड़े गए हैं। ई-केवाईसी और पात्रता की जांच के बाद इन परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिलना शुरू हुआ है। योजना से जुड़ने के बाद पात्र परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न के साथ 450 रुपए में गैस सिलेंडर, 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवर और 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
नवलगढ़ में सबसे ज्यादा नए लाभार्थी
विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों में नवलगढ़ में 41,644 नए लाभार्थी जुड़े हैं। उदयपुरवाटी में 30,477, झुंझुनूं में 28,197, मंडावा में 24,691, सूरजगढ़ में 24,183, खेतड़ी में 21,961 और पिलानी में 20,285 नए लाभार्थी शामिल किए गए हैं।
चार प्रमुख योजनाओं का मिलेगा लाभ
खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निर्धारित मात्रा में निःशुल्क खाद्यान्न मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री गैस सब्सिडी योजना के तहत 450 रुपए में गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवर और मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा उपलब्ध होगा।
‘गिव अप’ अभियान से बनी नए परिवारों के लिए जगह
नए परिवारों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ने में ‘गिव अप’ अभियान की भी भूमिका रही। अभियान के तहत आर्थिक रूप से सक्षम या अपात्र लोगों को योजना का लाभ स्वेच्छा से छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं ई-केवाईसी नहीं कराने वाले और जांच में अपात्र पाए गए नामों को भी सूची से हटाया गया। इससे खाली हुई जगह पर नए पात्र परिवारों को शामिल किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2307415


