[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंड्रेला, तीसरी डाक कांवड़ रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंड्रेला, तीसरी डाक कांवड़ रवाना

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंड्रेला, तीसरी डाक कांवड़ रवाना

मंड्रेला : सावन के पावन अवसर पर रविवार को मंड्रेला में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। भाईचारा ग्रुप मंड्रेला की ओर से आयोजित तीसरी डाक कांवड़ यात्रा सुबह करीब 11 बजे लोहार्गल के लिए रवाना हुई।

भामाशाह एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनोद सिंह निर्वाण तथा युवा नेता मोहित पुजारी ने हरी झंडी दिखाकर कांवड़ यात्रा को रवाना किया। इस दौरान कांवड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ श्रद्धालु लोहार्गल से पवित्र जल लाने के लिए रवाना हुए।

कांवड़िए लोहार्गल से पवित्र जल लेकर लौटेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर मंगलकामना की।

विनोद सिंह निर्वाण ने कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। मोहित पुजारी ने सभी कांवड़ियों की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

Related Articles