[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में प्रशासन ने निकाली तिरंगा प्रभात फेरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में प्रशासन ने निकाली तिरंगा प्रभात फेरी

देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्कूली बच्चों ने लिया उत्साह से भाग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रविवार को बीदासर नगर में प्रशासन की ओर से तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।

प्रभात फेरी में एसडीएम अमीलाल यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए विद्यार्थियों और लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जिलेभर में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में बीदासर में तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।

प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी रही। तिरंगा हाथ में लेकर अनुशासित तरीके से आगे बढ़ते विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में उत्साह का रंग भर दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker