[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर कलेक्ट्रेट पर 10 अगस्त को प्रदर्शन:रींगस के गांवों में किसान सभा का जनसंपर्क, कर्जमाफी-MSP समेत कई मांगें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

सीकर कलेक्ट्रेट पर 10 अगस्त को प्रदर्शन:रींगस के गांवों में किसान सभा का जनसंपर्क, कर्जमाफी-MSP समेत कई मांगें

सीकर कलेक्ट्रेट पर 10 अगस्त को प्रदर्शन:रींगस के गांवों में किसान सभा का जनसंपर्क, कर्जमाफी-MSP समेत कई मांगें

रींगस : रींगस तहसील में अखिल भारतीय किसान सभा और मजदूर यूनियन सीटू के संयुक्त आह्वान पर 10 अगस्त को होने वाले धरना-प्रदर्शन और गिरफ्तारी आंदोलन को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। शनिवार को तहसील के विभिन्न गांवों और ढाणियों में किसानों, मजदूरों और आमजन से संपर्क कर सीकर कलेक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया गया।

रींगस तहसील कमेटी के सदस्यों ने बावड़ी, ठीकरिया, शाहपुरा, सामोताकाबास, लाडपुर, मलिकपुर, ज्ञानपुरा सहित कई गांवों और ढाणियों में जनसंपर्क किया। आयोजकों के अनुसार, अभियान के दौरान 10 अगस्त के प्रदर्शन को लेकर किसानों और आमजन से समर्थन मिला।

सुबह 10 बजे गांवों से रवाना होंगे लोग

आयोजकों ने बताया कि 10 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत से लोग सुबह 10 बजे रवाना होंगे और करीब 11:30 बजे तक सीकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां धरना-प्रदर्शन के साथ गिरफ्तारी आंदोलन में शामिल होने की योजना है।

किसानों और मजदूरों से जुड़ी कई मांगें

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में अमेरिका-भारत ट्रेड डील रद्द करना, मनरेगा बहाल करना, किसानों का कर्ज माफ करना और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सी2+50 प्रतिशत के आधार पर फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर खरीद की गारंटी देने का कानून बनाना शामिल है। सार्वजनिक उद्योगों के निजीकरण को रोकने की मांग भी रखी गई है।

इसके अलावा पेयजल और सिंचाई के लिए नहर की व्यवस्था, संविदा कर्मियों को स्थायी कर न्यूनतम 26 हजार रुपए मासिक वेतन देने, फसल बीमा क्लेम का पूरा भुगतान करने और बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की जा रही है।

आंदोलनकारियों ने महंगाई पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर लगाना बंद करने और एनटीए को रद्द कर परीक्षा व्यवस्था में सुधार करने की मांग भी रखी है। अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी रींगस के अध्यक्ष केशाराम धायल ने बताया कि 10 अगस्त के आंदोलन को लेकर तहसील क्षेत्र में जनसंपर्क लगातार जारी है।

Related Articles