[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान सभा का ट्रेड डील के विरोध में हल्लाबोल:10 अगस्त को सीकर कलेक्ट्रेट पर जेल भरो आंदोलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

किसान सभा का ट्रेड डील के विरोध में हल्लाबोल:10 अगस्त को सीकर कलेक्ट्रेट पर जेल भरो आंदोलन

किसान सभा का ट्रेड डील के विरोध में हल्लाबोल:10 अगस्त को सीकर कलेक्ट्रेट पर जेल भरो आंदोलन

धोद : अखिल भारतीय किसान सभा, सीटू एवं खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर टाटनवा और धोद में आम सभाएं आयोजित की गईं। सभाओं को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पेमाराम ने अमेरिका-भारत ट्रेड डील को किसानों के लिए नुकसानदायक बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में सस्ते दामों पर आने से भारतीय किसानों के उत्पादों के सामने प्रतिस्पर्धा का संकट खड़ा हो सकता है और इसका सीधा असर खेती पर पड़ेगा।

पेमाराम ने कहा कि किसानों और खेत मजदूरों को अपने हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर व्यापक आंदोलन खड़ा करना होगा। उन्होंने महात्मा गांधी के ‘करो या मरो’ के आह्वान की बरसी पर 10 अगस्त को सीकर कलेक्ट्रेट पर जेल भरो आंदोलन शुरू करने की घोषणा की और किसानों-मजदूरों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

किशन पारीक ने कहा कि आगामी चुनावों में जनता से किए वादों से कथित तौर पर पीछे हटने और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा को हराने की जरूरत है। खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव रामरतन बगड़िया ने मनरेगा में रोजगार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ग्रामीण मजदूरों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल रहा है।

किसान सभा के जिला महासचिव सागर खाचरियावास ने चारागाह भूमि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकारी जमीनों को विभिन्न संस्थाओं के नाम किए जाने से गांव के गरीब और पशुपालक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर भी 10 अगस्त को सीकर कलेक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया।

सभा की अध्यक्षता लाला व्यापारी एवं लालजी खोखर ने की, जबकि संचालन सुल्तान खोखर ने किया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य गोपाल लाल, विजय शर्मा, छीतरमल जोया, उमरदीन, नागर कुड़ी, भागीरथ खोखर, निजामुद्दीन, बजरंग पिलानिया, किशन हरिजन, रामू गोखी और ललित मीणा सहित किसान सभा व मजदूर संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने किसानों और मजदूरों से 10 अगस्त को बड़ी संख्या में सीकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की।

Related Articles