अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने गुरु पूर्णिमा साहित्यिक काव्य गोष्ठी का किया आयोजन
अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने गुरु पूर्णिमा साहित्यिक काव्य गोष्ठी का किया आयोजन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : गजराज शर्मा
रतनगढ़ : गुरु में दो लघु मिलकर एक गुरु बनाते हैं अर्थात दो लघु मिलने से जो बनता है वह गुरु होता है और यदि गुरु के साथ पूर्णिमा का भी सामंजस्य हो तो वह अलौकिक पर्व बन जाता है। यह उद्गार रतनगढ़ के वयोवृद्ध साहित्यकार सज्जनलाल बैद ने अखिल भारतीय साहित्य परिषद शाखा रतनगढ़ द्वारा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में गुरुवार को स्थानीय तेरापंथ भवन में आयोजित साहित्यिक काव्य गोष्ठी के अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रकट किए बैद ने कहा कि, भगवान वेदव्यास ने अखिल विश्व पर बड़ी कृपा की थी कि उन्होंने वेदों का एकत्रीकरण किया। गुरु वही होता है जो पूर्णिमा के चंद्रमा की भांति आपके जीवन को उजास में रखे आपके जीवन में उजाला फैलाए रखे।
सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में शिक्षाविद अनिल लाटा ने कहा की गुरु की महिमा का वर्णन संभव नहीं है क्योंकि गुरु व्यक्ति नहीं बल्कि तत्व होता है जिस प्रकार एक मूर्तिकार पत्थर में से अनावश्यक पत्थर को हटा कर मूर्ति की खोज करता है इसी प्रकार गुरु हमारे अवगुणों को हटा कर हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करता है। सेवानिवृत प्रोफेसर कल्याणसिंह चारण ने शाब्दिक स्वागत करते हुए साहित्य और गुरु पर प्रकाश डाला। मदनलाल कम्मा, मोतीलाल तातेड़, वासुदेव चाकलान मंचस्थ अतिथि थे।
समारोह में आयोजित काव्यगोष्ठी में ओमप्रकाश सांखोलिया, अरविंद मिश्रा, दिलीप स्वामी ‘मनु’, अपर्णा शर्मा ने काव्य प्रस्तुतियां दी। विवेक कुमार गौड़, रामचंद्र पारीक ने भी अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्मृतिशेष काव्ययोगी किशोर कल्पनाकांत की जयंती के संदर्भ में उनको याद करते हुए शाब्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें रतनगढ़ का गौरव बताया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् अध्यक्ष परमेश्वरलाल आत्रेय, दुर्गादत्त, एडवोकेट रामोतार ठठेरा, कैलाश आत्रेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंच संचालन युवा कवि मनोज चारण ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2302492


