विद्यालय मैदान से हटी विलायती कीकर, सफाई के बाद अब लहलहाएंगे पौधे
गुड़ा के खेल मैदान का हुआ कायाकल्प, ग्रामीणों ने जताई खुशी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : क्षेत्र में महात्मा गांधी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुड़ा स्थित मैदान पर वर्षों से फैली विलायती कीकर और कंटीली झाड़ियों को जेसीबी की सहायता से हटाकर साफ कराया गया है। यह जनहितकारी पहल सामाजिक कार्यकर्ता ब्रह्मदत मीणा द्वारा की गई।
झाड़ियों के साफ होने से अब विद्यार्थियों और स्थानीय युवाओं को खेलकूद, शारीरिक अभ्यास एवं अन्य गतिविधियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। ब्रह्मदत मीणा ने बताया कि यह मैदान पूरे गांव की साझा धरोहर है। सफाई के बाद अब यहाँ एक व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत उपयुक्त स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे और उनकी नियमित देखभाल का भी इंतजाम किया जाएगा ताकि मैदान हरा-भरा और सुंदर बन सके।
ग्रामीणों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि मैदान के कायाकल्प से गांव के बच्चों और युवाओं को खेल प्रतिभा सुधारने का बेहतर मंच मिलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2302483


