गंगोत्री से आए कांवड़ियों का उदयपुरवाटी में भव्य स्वागत
11 अगस्त को हर्ष पर्वत पर शिवालय में करेंगे जलाभिषेक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे की नई सब्जी मंडी में गंगोत्री से पवित्र जल लेकर सीकर जा रहे 15-सदस्यीय कांवड़ियों के दल का उदयपुरवाटी पहुंचने पर शिवभक्तों और ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी विशेष व्यवस्था की गई। स्थानीय निवासी गोपाल सैनी ने बताया कि गंगोत्री से सीकर के लिए कांवड़ियों की यह लगातार 16वीं पदयात्रा है। यात्रा के दौरान कांवड़ियों द्वारा लगाए गए ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारों से पूरा माहौल धर्ममय हो गया। भगवा वस्त्रों में कंधे पर कांवड़ लिए श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए राहगीर भी रुकते नजर आए।
11 अगस्त को हर्ष पर्वत पर होगा जलाभिषेक
कांवड़ियों ने बताया कि पदयात्रा 10 अगस्त को हर्ष पर्वत पहुंचेगी, जहां 11 अगस्त सोमवार को प्रसिद्ध हर्ष शिवालय में भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया जाएगा।
गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने का संकल्प
कांवड़ियों के अनुसार पदयात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था को बनाए रखना ही नहीं, बल्कि गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने के लिए जन-जागरण करना भी है। ग्रामीणों ने कहा कि हर वर्ष श्रावण मास में निकलने वाली यह कांवड़ यात्रा क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देती है। स्वागत के दौरान पिंटू सैनी, रामगोपाल, सुगनाराम, राजेंद्र कुमार, शीशपाल, अनिल कुमार, सांवरमल सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2302491


