नगर पालिका चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनाने के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
निष्ठा और समर्पण के साथ हर वार्ड में जुटाएं जनसमर्थन - शुभकरण चौधरी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे की पुरानी सब्जी मंडी के निकट शिशु वाटिका सभागार में आगामी नगर पालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा शहर मंडल की महत्वपूर्ण चुनावी बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां भारती, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
बैठक शहर में भाजपा का बोर्ड बनाने के दृढ़ संकल्प के साथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्य अतिथि शुभकरण चौधरी ने चुनावी रणनीति पर पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया। चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से अपने-अपने वार्डों में चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और संगठन को धरातल पर मजबूत करते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करें ताकि आगामी चुनावों में नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनाया जा सके।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और वार्ड स्तर पर जनसंपर्क अभियान को तेज करने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सैनी, मीणा समाज अध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा, बूथ अध्यक्ष शैतान सैनी, कोषाध्यक्ष विजय कुमार चेजारा, पूर्व मंडल महामंत्री जबर सिंह शेखावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदाराम सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, झाबरमल सैनी, महामंत्री राजेंद्र ढेनवाल, महामंत्री अशोक सैनी, उपाध्यक्ष रमाकांत महाराज, पूर्व पार्षद घनश्याम स्वामी, दिनेश सैनी, तेजस छिंपा, सीताराम जांगिड़, ओमप्रकाश सैनी, गिरधारी लाल राठी, चौरे लाल सैनी, यतेन्द्र सैनी, विनोद कुमावत, आनंद सैनी, बाबूलाल कुमावत, एडवोकेट प्रभु दयाल सैनी, राहुल ओला, महेश सैनी, सुरेश सैनी, प्रदीप कुमार सैनी, मंगलचन्द खारड़िया, विनोद सैनी फूलवाला, गोविंद सैनी, रजत मौर्य, नृसिंह प्रसाद असवाल, राम सिंह सैनी, कैलाश चंद सैनी, विकास सैनी, सुभाष सैनी, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2302480


