[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंडावा में कार खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद:युवकों ने काम कर रहे मजदूर के सिर पर सरिया मारा, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मंडावा में कार खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद:युवकों ने काम कर रहे मजदूर के सिर पर सरिया मारा, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

मंडावा में कार खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद:युवकों ने काम कर रहे मजदूर के सिर पर सरिया मारा, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

झुंझुनूं : झुंझुनूं के मंडावा के मैन बाजार में शुक्रवार रात को गाड़ी लगाने की बात पर विवाद हो गया। जिसके कारण दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामला जिले के मंडावा थाना क्षेत्र का है।

मण्डावा में शुक्रवार रात को रास्ते में गाड़ी लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया।
मण्डावा में शुक्रवार रात को रास्ते में गाड़ी लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया।

बीच रास्ते में कार खड़ी करके गाने बजा रहे थे

जानकारी के अनुसार, रास्ते के बीच में कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। कुछ युवक बीच रास्ते में कार को खड़ी करके तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। वहीं दूसरी ओर सीवरेज का काम चल रहा है। जहां मजदूर काम कर रहे थे। ऐसे में लोगों को अपनी गाड़ियां निकालने में परेशानी हो रही थी।

बाद आपस में धक्का मुखी और मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक युवक लोहे का सरिया लेकर आ गया और सीवरेज का काम कर रहे युवक पर मार दी।
बाद आपस में धक्का मुखी और मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक युवक लोहे का सरिया लेकर आ गया और सीवरेज का काम कर रहे युवक पर मार दी।

गाड़ी हटाने को कहा तो विवाद बढ़ गया

ऐसे में काम कर रहे मजूदरों ने युवकों को कार हटाने के लिए बोला, लेकिन वह नहीं माने और विवाद बढ़ गया। बाद आपस में धक्का मुखी और मारपीट होने लगी। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक लोहे का सरिया लेकर आ गया और बहसबाजी कर रहे एक युवक को मार दी।

जिससे युवक के सिर में लोहे के सरिया की चोट लगते ही वह नीचे सड़क पर गिर गया। डर के कारण कार सवार युवक वहां से भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी मारपीट का वीडियो बना लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

लोहे का सरिया सिर पर मारने के बाद युवक वहीं गिर गया। उसके बाद युवक वहां से भाग गए।
लोहे का सरिया सिर पर मारने के बाद युवक वहीं गिर गया। उसके बाद युवक वहां से भाग गए।

पुलिस ने दो युवकों को डिटेन किया

मण्डावा थानाधिकारी चंद्रभान चौधरी ने बताया- अभी इस मामले दोनों तरफ से कोई रिपोर्ट नहीं दी है। अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। दो युवकों को डिटेन किया है। उन्हें शांति भंग में गिरफ्तार किया है।

Related Articles