वाल्मीकि समाज ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, अग्रिम कोटे में शामिल करने की उठाई मांग
वाल्मीकि समाज ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, अग्रिम कोटे में शामिल करने की उठाई मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां
फतेहपुर शेखावाटी : वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को फतेहपुर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर समाज को अग्रिम कोटे में शामिल किए जाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से समाज के लोगों ने सरकार से सामाजिक न्याय एवं समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।
सफाई यूनियन अध्यक्ष सुशील पवार ने बताया कि वाल्मीकि समाज वर्षों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को अग्रिम कोटे में शामिल किए जाने से शिक्षा, रोजगार एवं सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के जरूरतमंद लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंच सकेगा। उन्होंने सरकार से इस मांग पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेने की अपील की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह मांग समाज के उत्थान और समान अधिकारों से जुड़ा विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो समाज लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होगा।
इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। ज्ञापन के दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी मांगों के समर्थन में सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2300580


