[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड-5 में जलभराव से जनजीवन बेहाल, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

वार्ड-5 में जलभराव से जनजीवन बेहाल, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

भंवरीदेवी स्कूल के सामने सड़क बनी तालाब, वर्षों से स्थायी समाधान का इंतजार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : वार्ड न. 5 स्थित भंवरीदेवी स्कूल के सामने तथा टांटिया अस्पताल के पास बरसात के बाद सड़क पर जलभराव की गंभीर समस्या ने स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कई दिनों से सड़क पर पानी भरा होने के कारण स्कूली बच्चों, अभिभावकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि हर वर्ष बारिश के बाद यही हालात बन जाते हैं। बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन द्वारा अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया मजबूरी में स्कूली बच्चों को गंदे और बदबूदार पानी से होकर स्कूल आना-जाना पड़ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ गया है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार जलभराव के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के चलते आमजन को हर बारिश में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इधर सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छोटे-छोटे स्कूली बच्चे पानी से लबालब भरी सड़क पार करते दिखाई दे रहे हैं।

यह दृश्य स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था कर सड़क पर स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों को राहत मिल सके तथा भविष्य में इस समस्या की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles