[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी का भव्य स्वागत, बोलीं-भाजपा के पास गिनाने को कोई उपलब्धि नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी का भव्य स्वागत, बोलीं-भाजपा के पास गिनाने को कोई उपलब्धि नहीं

नवलगढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी का भव्य स्वागत, बोलीं-भाजपा के पास गिनाने को कोई उपलब्धि नहीं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : कांग्रेस पार्टी की जिला कार्यकारिणी गठन के बाद पहली बार झुंझुनूं पहुंचीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी का नवलगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए रीटा चौधरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नगर निकाय और पंचायत चुनाव टालने के लिए एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का सहारा ले सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के पास जनता को बताने के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं है और सरकार के कुशासन व भ्रष्टाचार से आमजन परेशान हैं।

रीटा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और आने वाले नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में झुंझुनूं जिले में कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर लोकेश जांगिड़ ( जिलाध्यक्ष, पर्यावरण प्रकोष्ठ ), जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, जिला महासचिव आकाश चौधरी, जिला सचिव राजेंद्र भास्कर, जिला सचिव जबिर खान, नवलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव सैनी, पार्षद प्रदीप शर्मा, पार्षद अदनान खत्री, हेमंत कुमावत, शहजाद चोपदार, राजेंद्र चेजारा, पार्षद आरिफ चौहान, पार्षद महेंद्र सैनी, पार्षद प्रतिनिधि रफीक लंगा, मनु गुजराती, भोजराज गुजराती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles