[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद में शहीद भागीरथ सिंह पूनिया की पुण्यतिथि मनाई:बारामूला में आतंकियों का सामना करते हुए दी थी शहादत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद में शहीद भागीरथ सिंह पूनिया की पुण्यतिथि मनाई:बारामूला में आतंकियों का सामना करते हुए दी थी शहादत

जाजोद में शहीद भागीरथ सिंह पूनिया की पुण्यतिथि मनाई:बारामूला में आतंकियों का सामना करते हुए दी थी शहादत

जाजोद : जाजोद गांव के शहीद भागीरथ सिंह पूनिया स्मारक पर मंगलवार को उनकी 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में भूतपूर्व वेलफेयर समिति लक्ष्मणगढ़ के अध्यक्ष रणजीत सिंह, शहीद भागीरथ सिंह पूनिया के पुत्र विक्रम सिंह पूनिया, उनके भाई हनुमान सिंह पूनिया (पूर्व सैनिक) और मांगीलाल पूनिया (पूर्व सैनिक) सहित महेंद्र सिंह पूनिया, शीशराम, राकेश, विश्वेंद्र सिंह, अनिल कुमार और सचिन ने पुष्पांजलि अर्पित की।

हनुमान सिंह पूनिया ने बताया कि शहीद भागीरथ सिंह पूनिया 4 अगस्त 1991 को जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रणजीत सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों को दुनिया हजारों वर्षों तक याद रखती है। पूर्व सैनिक जमालू दीन खिरवा ने कहा कि शहीद पूनिया युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने राष्ट्रीय धर्म को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए कहा कि हर देशवासी का प्रथम कर्तव्य है कि वह सबसे पहले राष्ट्रहित के लिए कार्य करे।

इस अवसर पर शहीदों के सम्मान में समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करने, शहीद परिवारों को सम्मानित करने, मूर्ति स्थल पर मेला लगाने और धार्मिक त्योहारों पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य अन्य लोगों को भी देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में शिवराम ख्यालिया, घीसाराम, शमशेर खां, सुरेंद्र सिंह, सूबेदार पहलाद सिंह, सादुल खां, लियाकत खान, उस्मान खां, विद्याधर, हनुमान सिंह मलसीवास, लाल मोहम्मद, खुर्शीद खां और पूनिया परिवार सहित क्षेत्र के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Articles